फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन लहूलुहान फिर भी कार्रवाई नहीं

Fri, 12 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान उपजी रंजिश के चलते एक परिवार पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। डंडों व धारदार हथियार से प्रहार करके एक बच्ची समेत आधा दर्जन लोगों को लहूलुहान कर दिया। परिवार के मुखिया के दांत तोड़ डाले, जिससे उसकी जीभ कट गई। गुरुवार को पीड़ित परिवार न्याय की फरियाद लेकर आया, जिस पर एसएसपी ने मऊरानीपुर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिये।
विज्ञापन


मऊरानीपुर के गांव भंडरा निवासी अज्जू (52) पुत्र धनीराम ने बताया कि प्रधानी चुनाव के दौरान आरोपी प्रत्याशी ने वोट मांगे थे, मगर उन्होंने दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। हारने के बाद से वोट मांगने वाला प्रत्याशी रंजिश मानने लगा। विगत दिनों घर के पास से निकल रही नाली को लेकर पड़ोसी से उनका विवाद हो गया। इस पर हारे प्रत्याशी ने पड़ोसी के पक्ष में आकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध किया तो आरोपी ने करीब 15-20 लोगों के साथ पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने लाठी व धारदार हथियार से प्रहार कर अज्जू, उसकी पत्नी मूर्ति देवी, पुत्र दिनेश व सुटई, बहू जानकी तथा नातिन सुहानी को लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने कुल्हाड़ी का मौथरा हिस्सा अज्जू के मुंह में मार दिया, जिससे उसके दांत टूट गए और जीभ गहराई तक कट गई। खून से लथपथ परिजनों ने थाने पर जाकर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


पीड़ितों की फरियाद को सुनकर एसएसपी सभा राज ने मऊरानीपुर थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिये। उन्होंने बताया कि मऊरानीपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई की गई थी, जो घायलों की स्थिति को देखकर संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें