फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल टेढ़ी कर केनरा बैंक में घुसे बदमाश

Tue, 16 Feb 2016 01:19 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केनरा बैंक की खातीबाबा शाखा में बदमाशों ने पिछले हिस्से में बनी खिड़की की ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि बदमाश वहां से कुछ चुरा नहीं सके। इसकी सूचना पाकर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कैथड्रिल कालेज परिसर में चर्च के पास केनरा बैंक की शाखा है। दो दिनों से अवकाश के चलते बैंक बंद था। सोमवार को सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धर्मेंद्र लगभग 9.40 बजे बैंक पहुंचा और उसने मुख्य दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

बैंक के एक कमरे के दरवाजे का लॉक टूटा था। वहां लगे चार सीसीटीवी कैमरे एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखे थे। अधिकारियों व कर्मचारियों की टेबिल पर जूतों के निशान थे और मिट्टी पड़ी हुई थी। वहीं पास में छेनी, हथौड़ा, सरिया आदि पड़ा था। बैंक में पिछले हिस्से की दीवार में बनी खिड़की की ग्रिल भी टूटी थी।
विज्ञापन


नजारा देखकर घबराए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धर्मेंद्र ने तत्काल ब्रांच मैनेजर भारत सिंह गुर्जर को मामले की सूचना दी। सूचना पर प्रबंधक आ पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बैंक में चोरी की सूचना पाकर प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सीओ सदर/ सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार आदि भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस व बैंक मैनेजर ने निरीक्षण किया और पाया कि बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया, मगर वहां से कुछ भी ले जाने में सफल नहीं हुए। मौके पर डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया, मगर वह भी कुछ दूर जाकर रुक गया। उधर, बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के अनुसार घटना से कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही इस अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें