फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मऊ की खूबसूरती को बदरंग कर रहे खनन माफिया

Thu, 10 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mining mafia - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर से सटे खूबसूरत पर्यटन स्थल गढ़मऊ पर भी खनन माफियाओं की नजरें गड़ी है। पहाड़ियों को काटकर हजारों ट्रक लाल मिट्टी निकाले जाने की वजह से इसकी तस्वीर बदरंग हो गई है।
विज्ञापन

गढ़मऊ को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने एक करोड़ सत्रह लाख रुपये की धनराशि खर्च की है। गढ़मऊ की नैसर्गिक सुंदरता अपने आप में अनूठी है। यह लाल मिट्टी की छोटी - बड़ी पहाड़ियों से घिरा गांव है, जिसके बीचों बीच प्राकृतिक झील बनी हुई है। इसकी इसी खूबी को देखते हुए सरकार ने गढ़मऊ को बड़े पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की पांच करोड़ छियासी लाख रुपये की योजना बनाई है। इस योजना पर 17 मार्च 2015 को काम शुरू किया गया था। अब तक एक करोड़ सत्रह लाख रुपये खर्च भी किए जा चुके हैं। 4.69 करोड़ रुपये से काम अभी और किया जाना है। लेकिन, काम पूरा होने से पहले ही गढ़मऊ की खूबसूरती पर ग्रहण लग गया है। खनन माफियाओं की निगाहें यहां की लाल मिट्टी की पहाड़ियों पर जमी हुई हैं। पिछले दो साल के दरम्यान इन पहाड़ियों से हजारों ट्रक मिट्टी धड़ल्ले से निकाली जा चुकी है। यह सिलसिला अब भी जारी है। 

पहाड़ों को बचाने की जरूरत 
प्रकृति ने गढ़मऊ में सुंदरता के अनूठे रंग भरे हैं। यह पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकता है। यही वजह है कि सरकार इसे और भी निखारने जा रही है। इसके लिए 5.86 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर है, जिसमें से 1.17 करोड़ रुपये का काम हो भी गया है। लेकिन, यहां के पहाड़ों की कटान की वजह से इसकी तस्वीर बदरंग हो रही है। इन्हें बचाने की जरूरत है। क्योंकि, पहाड़ों से ही गढ़मऊ की सुंदरता है। पहाड़ न बचे, तो पर्यटन शून्य हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. कल्याण सिंह यादव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें