प्यार का झांसा देकर दो युवतियों का शारीरिक संबंध बनाने वालों ने अब उनसे शादी से इनकार कर दिया है। अलग-अलग स्थानों पर हुईं घटनाओं में एक युवती अब गर्भवती है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन दूसरी युवती की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है।
शहर के कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि उसके संबंध सैयर गेट निवासी अरविंद कुमार से थे। 16 फरवरी 2016 को वह शादी करने का झांसा देकर उसे गुजरात के गोधरा ले गया। वहां वह गर्भवती हो गई। अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया तथा मारपीट भी की। वह 13 नवंबर 2016 को भागकर अपने घर लौटकर आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक अन्य मामले में कोतवाली इलाके की ही निवासी एक युवती ने बताया कि उसके प्रेम संबंध एक रिश्तेदार से चार साल से चल रहे थे। वह शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक उत्पीड़न व शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि अब उसकी नौकरी लग गई है, तो परिजनों के कहने पर शादी करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है।