फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात, फायरिंग

Mon, 21 Mar 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hindi news in jhansi - फोटो : demopic
विज्ञापन
बबीना। हरिजन कालोनी में रहने वाले एक दलित व्यक्ति के घर में जाकर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। तमंचे से हवाई फायर कर तोड़फोड़ व मारपीट की। पुलिस ने बीडीसी समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


बबीना थाना अंतर्गत न्यू हरिजन कालोनी निवासी करन बाल्मीकि पुत्र स्व धन्ना लाल ने थाने में बताया कि शनिवार की शाम को कई दबंग उसके बाउंड्री फांद घर में घुस गए और तमंचे से हवाई फायर किए। घर में रखी गाड़ी के कांच तोड़कर उत्पात मचाने लगे। परिजनो ने जब इनका विरोध किया तो उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की।

बबीना पुलिस ने बीडीसी पंकज यादव व रोहित यादव पुत्रगण महेश यादव निवासी गौंची, मनीष यादव निवासी टपरियन, विकास यादव पुत्र स्व महेश यादव निवासी मेन रोड, राहुल पुत्र मोहन व आनन्द पुत्र राजू निवासीगण हरिजन कालोनी एवं अन्य दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपियो में बबीना पुलिस द्वारा एक आरोपी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अन्य आरोपियो की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें