फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 31 Mar 2018 01:11 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
नवाबाद थाने के एक चौकी इंचार्ज पर शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। कानपुर से एसएसपी के पास शिकायत करने पहुुंची महिला ने न्याय की गुहार लगाई। जांच करने पर पता चला कि मामला कानपुर का है, जहां रिपोर्ट भी दर्ज है। चौकी इंचार्ज के खिलाफ इस मामले को लेकर विभागीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


कानपुर की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार शाम एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि यहां तैनात चौकी इंचार्ज ने कानपुर मेें तैनाती के दौरान शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको पता चला कि चौकी इंचार्ज पहले ही शादीशुदा है। पोल खुलने के बाद महिला की शिकायत पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। महिला का आरोप है कि कार्रवाई के डर से चौकी इंचार्ज ने फिर शादी करने की बात करते हुए उसे मना लिया था। इसके बाद वे कानपुर से झांसी आ गए। यहां आकर चौकी इंचार्ज ने शादी करने से मना कर दिया। महिला ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। मामला गंभीर देख एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने मौके पर ही जांच कराई तो मामला 2016 का निकला। एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ इस मामले को लेकर विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें