फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीपुर में मकान पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीपुर में मकान पर पथराव, महिला घायल
विज्ञापन


बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर 3-4 युवकों ने मकान पर पथराव कर दिया, जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल ने कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। गौरीपुर जवाहर नगर निवासी ताज मोहम्मद ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार की सुबह वह भट्ठे पर चला गया। पत्नी सलमा बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही थी तभी पड़ोसियों से रास्ते को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर महिला को घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद पड़ोसी तीन-चार युवक घर पर पहुंचे और गाली गलौच करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। पैर में ईंट लगने से महिला घायल हो गई। उसने कमरे में घुसकर जान बचाई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल महिला ने कोतवाली पहुंचकर चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें