फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने गोली मारने की धमकी दी

Mon, 30 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के दतिया गेट में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। पुलिस की मौजूदगी में हमलावर आरोपी ने गोली मारकर जान लेने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दतिया गेट पर सरकारी जमीन है, जिस पर मुकरयाना निवासी अकरम ने कब्जा कर दुकान बनवा ली है। कुछ दिन पूर्व अकरम ने दुकान चचेरे भाई अमजद को स्टांप पर लिखा पढ़ी करके बेच दी। रविवार को अमजद दुकान पर कब्जा करने पहुंचा तो अकरम ने रोक दिया।

इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बीच सड़क पर मारपीट की सूचना पर नई बस्ती चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए।

पहले पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, मगर जब अमजद ने गोली मारकर जान लेने की धमकी दी तो पुलिस सख्त हो गई। वह दोनों पक्ष को लेकर थाने पर आए, जहां से 151 में कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें