फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम वैन की टक्कर से आपे के परखच्चे उड़े

Fri, 28 Aug 2015 11:28 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबाद थानांतर्गत डीआरएम आफिस मार्ग पर शुक्रवार रात स्टेट बैंक की बेकाबू मोबाइल एटीएम वैन ने आपे और बाइक को कुचल दिया। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को ज्यादा चोट लगने की वजह से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दांडी चौराहा से इलाइट चौराहा आ रही एटीएम मोबाइल वैन संख्या यूपी- 41टी- 6778 ने विपरीत दिशा से सवारियों को स्टेशन लेकर जा रहे आपे संख्या यूपी- 93टी- 3455 में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आपे कुछ दूर घिसटने के बाद पलट गया। इस बीच पीछे से आई बाइक संख्या यूपी- 80 सीबाई- 5614 पर वैन चढ़ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। गुस्साए राहगीरों ने वैन के सिक्योरिटी गार्ड दयाराम पुत्र मुलायम सिंह यादव निवासी मेवातीपुरा खटकियाना कोतवाली को दबोचकर धुन डाला। इस बीच मौका पाकर चालक अरविंद निवासी आवास विकास कालोनी भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पता चला कि एटीएम मोबाइल वैन से हादसा हुआ है, तो उसमें भरे नोटों की सुरक्षा के चलते काफी संख्या में फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने वैन की घेराबंदी कर ली। ट्रैफिक पुलिस की क्रेन से कड़ी सुरक्षा में वैन को उठवाया गया।
वैन की टक्कर से आपे सवार चार और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। आपे में घायल सवारियों को उनके परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। जबकि बाइक सवार घायल राकेश जायसवाल पुत्र रामगोपाल जायसवाल निवासी सदर बाजार बरेली कैंट बरेली और अवधेश पुत्र ऐवरन सिंह निवासी हाथवन थाना खेरगढ़ जिला फिरोजाबाद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि दोनों एक शराब कंपनी के कर्मचारी हैं। कारोबार के सिलसिले में झांसी आए थे। वहीं, पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि सामने से तेजी से आते एक अन्य आपे को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ था। नशे की हालत के चलते पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें