फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित - सीपरी बाजार इलाके में चोर बेलगाम-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीपरी बाजार के दो घरों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सीपरी बाजार के दो सूने घरों से बदमाश हजारों की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
सिद्देश्वर नगर निवासी मनीष चतुर्वेदी की पत्नी सुधा चतुर्वेदी केंद्रीय विद्यालय में अध्यापिका हैं। दो दिन पहले वह ट्रेनिंग के लिए झांसी से बाहर गई थीं। उनके पति मनीष ललितपुर गए थे। रविवार को घर पर कोई नहीं था। मौका पाकर बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। बदमाश पहली मंजिल के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखे जेवरात व रुपये चुराने के बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरे की अलमारी से भी सामान चुरा ले गए। सुबह उनके घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने सूचना मनीष को दी। वहीं, सूचना पर पुलिस शाम को उनके घर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, रायगंज निवासी आशीष तिवारी पांच जनवरी की शाम परिजनों के साथ बाजार गए थे। वापस लौटे तो उनको घर के ताले टूटे मिले। बदमाश एक घंटे के भीतर घटना को अंजाम देकर निकल गए। बदमाश एक कमरे में रखी अलमारी से साठ हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद चार दिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें