फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ की जुबानी.. एनकाउंटर लाइवः बीस मिनट तक हवा में दागी गोलियां.. देखा तो मर चुके थे दो बदमाश

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

बरेली। बकौल सीओ प्रथम कुलदीप कुमार, ‘कोहाड़ापीर पर वारदात होने के बाद मैं और इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल दोपहर करीब 12:30 बजे डेलापीर चौकी के सामने चेकिंग कराने पहुंचे थे। स्टेडियम रोड की तरफ से दो बाइक आती नजर आईं। एक बाइक पर तीन, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक बैठे थे। बाइक पर बैग टांगे युवक संदिग्ध लगने पर रोकने की कोशिश हुई।

विज्ञापन


चेकिंग में लगी पुलिस को गच्चा देकर बदमाश एयरफोर्स रोड पर भाग निकले। जिसके बाद मैं, इंस्पेक्टर गीतेश कपिल बदमाशों के पीछे लग गए। इस दौरान वायरलेस पर बदमाशों के बैरियर दो की ओर भागने का मेसेज दिया गया। वहां सीओ तृतीय अशोक मीना मौजूद थे। मेसेज उन तक पहुंचने से पहले दोनों बाइक सवार बैरियर दो क्रास कर चुके थे। सीओ तृतीय भी गाड़ी लेकर उनके पीछे लग गए।

अहलादपुर चौकी इंचार्ज छुट्टी पर था, लेकिन एक दरोगा, कुछ कांस्टेबल के साथ चौकी के पास चेकिंग कर रहा था। यहां बदमाशों को भागने की जगह नहीं मिली। उन्होंने चकरोड पर बाइक उतार दी। चकरोड खत्म हुआ तो बदमाशों ने खेत में बाइक कूदाई, लेकिन फिसलकर गिर पड़े। इसके बाद वे गोली चलाते हुए गन्ने के खेत में जा घुसे। हम लोग जमीन पर लेट गए। मेड़ और खेतों की आड़ से गोली चलाना शुरू किया।
विज्ञापन


उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया। हमें यह आभास हो रहा था कि वे भागने की कोशिश कर रहे हैं। मगर लगातार फायरिंग की वजह से हम आगे नहीं बढ़ सके। करीब 20 से 25 मिनट गोलियां चलीं। मेरे बॉडी प्रोटेक्टर और सीओ तृतीय के बुलेटप्रूफ बॉडी प्रोटेक्टर पर भी गोलियां लगी। जब बदमाशों की तरफ से फायरिंग थमी तो हमने खेत में जाकर देखा। दो बदमाश मारे जा चुके थे, बाकी तीन फरार हो गए। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें