फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहे युवकों का नहीं चला पता-City

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में बहे युवक बेसुराग
विज्ञापन

अंगूरी बैराज में उतरे गोताखोर करते रहे तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
राजघाट नहर में बह दोनों युवकों को 36 घंटे से भी अधिक समय हो चुका है। शनिवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दिन भर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शव मिलने से परिजन बेचैन हैं।
विज्ञापन

बिजौली स्थित पेट्रोल पंप के सामने नई बस्ती निवासी संदीप परिहार व कल्लू विश्वकर्मा शुक्रवार को राजघाट नहर में डूब गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद अंगूरी डैम पहुंचकर भी तलाश किया, लेकिन यहां से भी असफलता मिली। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनाें का पता न चलने पर परिजन बेचैन हैं। दोनों के घर में गम का माहौल है। प्रेमनगर थाना प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि नहर में पानी का बहाव तेज हैं। इससे खोजबीन में परेशानी हो रही है। यह भी शक है कि कहीं शव बहकर कहीं अंगूरी बैराज में तो नहीं बह गए। इसे देखते हुए यहां भी खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें