फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: तीन बदमाश पकड़े-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
असलहों के साथ तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
सब हेड: तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद
- मेडिकल कॉलेज परिसर से धरे गए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नवाबाद थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज परिसर से तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि बदमाश लूट की योजना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन

रविवार को थाना नवाबाद प्रभारी दीपक मिश्रा और विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अवध नारायण पांडेय अपनी टीम के साथ मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्हें वहां बने कूड़ाघर की दीवार से सटकर तीन युवक बैठे दिखे। पुलिस का कहना है कि उनमें से एक युवक ने फायर कर दिया, लेकिन वह मिस हो गया। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम बड़ागांव गेट बाहर ढिमरयाना निवासी धर्मेंद्र अहिरवार, कांशीराम कालोनी करारी निवासी राहुल सिंह राजपूत और चिरगांव करइयन प्रताप का डेरा निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत बताए। उनके पास से तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें