फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री समर्थकों का हंगामा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री तोमर के समर्थकों ने किया हंगामा
विज्ञापन

ग्वालियर स्टेशन पर डेढ़ घंटे रोके रहे जबलपुर-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस
कोचों की गलत स्थिति मिलने से हुए नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ग्वालियर स्टेशन पर जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की गलत कोच पॉजीशन मिलने से नाराज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों ने डेढ़ घंटे ट्रेन रोककर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे अफसरों ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
शनिवार रात जबलपुर से चलकर जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन जाने वाली ट्रेन नंबर 22181 जबलपुर-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस साढ़े बारह बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के कोच नंबर एच-1 की बर्थ संख्या 9 में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सवार होकर निज़ामुद्दीन जाना था। ट्रेन के आने से पहले एसी कोच आगे की तरफ बताए जा रहे थे। रात करीब 12.30 बजे जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन पहुंची, तो एसी कोच पीछे की तरफ थे। इस पर मंत्री के समर्थक भड़क गए। उन्होंने कोच में घुसकर चेन खींचकर कर ट्रेन रोक दी। मौके पर पहुंचे रेल अफसरों ने जैसे तैसे मामला शांत कराया। चूंकि, मामला केंद्रीय मंत्री से जुड़ा था, इसलिए आनन-फानन में जांच कर पता लगाया गया कि कोच डिस्प्ले सागर स्टेशन के हेड टीटी रामसिंह मीना द्वारा दी गई थी। इसके बाद ग्वालियर प्लेटफार्म पर कोच की स्थिति लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर स्टेशन पर हुई इस लापरवाही से नाराज हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्रवाई के लिए रेलमंत्री को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सागर से गलत स्थिति मिलने के बाद कोच डिस्प्ले चालू हुआ था। इसमें सागर स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। कार्रवाई के लिए जबलपुर सीनियर डीसीएम को लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें