फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी छात्रा की हत्या का आरेपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र के बीलमपुरा गांव में ट्यूबवेल पर नहाने गई बीटीसी छात्रा का हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर बरामद युवक की चप्पलों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की। पूछताछ में पकडे़ गए आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह करीब एक माह से उसका पीछा कर रहा था। छात्रा केविरोध करने व पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने छात्रा के गले में वहीं पड़ी बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बीलमपुरा गांव निवासी आदित्य नारायण की पुत्री प्रियंका शुक्रवार सुबह नहाने के लिए अपने ट्यूबवेल पर गई थी। नहाने के बाद वह कपड़े बदलने के लिए कोठरी में गई। तभी उसकी प्लास्टिक की बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। उसके पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल के पास उसे एक जोड़ी चप्पलें पड़ी मिली थीं। छानबीन में यह तथ्य सामने आया कि चप्पलें गांव के ही रामवीर की है। पूछताछ में यह भी पता चला कि कुछ देर पहले रामवीर उसी ट्यूबवेल के आसपास देखा गया था। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे शिवम कोल्ड स्टोरेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो रामवीर टूट गया। उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह करीब एक माह से उसका पीछा कर रहा था। शुक्रवार सुबह जब प्रियंका नहाने जा रही थी तो वह उसके पीछे लग गया। जब वह नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए कोठरी में गई तो उसने उसे दबोच लिया। रेप करने का प्रयास किया लेकिन उसने विरोध शुरू कर दिया। इसके कारण उसने वहीं पड़ी बेल्ट से उसके गले में फंदा डालकर खींच दिया। उसकी हत्या पहचान छुपाने के उद्देश्य से की गई थी। एसओ अमित कुमार ने बताया कि वहां पड़ी मिली चप्पले ही घटना के खुलासे की कड़ी बनीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन



- बीटीसी छात्रा का हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
- पहचान छुपाने के उद्देश्य से की थी छात्रा की हत्या, चप्पलों से हुई पहचान





























फॉलोअप
फोटो नं 33- इकदिल पुलिस के साथ पकड़ा गया हत्या आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें