फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज,,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिपाही को पीटने वाले इंस्पेक्टर पर मुकदमा
- सदर बाजार में 17 अगस्त की रात हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सदर बाजार पुलिस ने 17 अगस्त की रात छावनी परिषद अस्पताल के सामने सिपाही रघुवीर को पीटने वाले इंस्पेक्टर सुनीत कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी इंस्पेक्टर पूर्व में बर्खास्त भी हो चुका है।
17 अगस्त की रात सदर बाजार स्थित छावनी परिषद अस्पताल के सामने सड़क किनारे खड़ी कार में लोगों ने एक महिला व पुरुष को देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पाकर थाने के दो सिपाही गाड़ी के पास पहुंचे। जहां कार स्टॉर्ट खड़ी थी और अंदर से कांच बंद थे। शक होने पर उक्त सिपाही ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक गेट नहीं खुला। इसके बाद सिपाही खड़े होकर गेट खुलने का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच गेट खुलने के बाद एक व्यक्ति कार से उतरा। अपने आप को इंस्पेक्टर सुनीत कुमार सिंह बताते हुए सिपाही रघुवीर को रुआब में लेने लगा। इसी बीच आवेश में आए इंस्पेक्टर ने सिपाही की पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर लोग घबरा गए। सिपाही को पिटता देख मौके से लोग भाग खड़े हुए। मारपीट के बाद इंस्पेक्टर सिपाही को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करते भाग निकला था। इस बात का पता लगने पर एसएसपी ने मामले की जांच करवाई। जांच में मामला सत्य पाया गया।
विज्ञापन

इस पर बुधवार को सदर बाजार थाना पुलिस ने पीड़ित सिपाही की तहरीर पर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ धारा 332, 353, 504, 506 और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि सिपाही के साथ मारपीट करने वाला इंस्पेक्टर पहले भी सुर्खियां बन चुका है। बीते माह मऊरानीपुर में एक प्रकरण के बाद नाम सामने आया था। जिसके बाद उसे बर्खास्त भी कर दिया था। हालांकि, बाद में उसे अदालत ने बहाल भी कर दिया था। इसके पहले भी उसकी कारगुजारियां सामने आ चुकी हैं। अब अधिकारियों ने उस पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें