थाना बिजौली निवासी धीरज विश्वकर्मा (35) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। वह दो दिन से लापता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति का शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। उसे भी उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया।
थाना प्रेमनगर के बिजौली निवासी सरमन विश्वकर्मा का पुत्र धीरज चाट का ठेला लगाता था। बुधवार की शाम वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए।
शनिवार की सुबह उसका शव थाना बड़ागांव के टांकारी स्थित झंासी-कानपुर रेलमार्ग पर पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने की सूचना मिली थी। मेडिकल पहुंचने पर धीरज का शव देखकर पत्नी की हालत बिगड़ गई। रिश्तेदार संभालने में लग गए। बाद में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।