फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

.........
सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत
- मैरी गांव के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
- थाने पर आते समय हुए घटना का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मैरी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार आरपीएफ जवान प्रशांत सिंह (29) की मौत हो गई। ड्यूटी जाते समय ट्रक की टक्कर से वह घटना दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे की खबर सुनकर प्रशांत के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
कोछाभांवर निवासी प्रशांत सिंह आरपीएफ के स्टेशन थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की देर रात वह बाइक पर सवार होकर निजी काम के चलते थाने को निकले। अभी वह मैरी के पास पहुंचे थे, तभी पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनको रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग सड़क पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर सीपरी पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने ट्रक को पकड़कर चालक को हिरासत में लिया है। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर आरपीएफ थाने व परिजनों को सूचना दी गई। खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत के मिली थी नौकरी
दो भाइयों में प्रशांत सबसे बड़े थे। उनके पिता स्व. करन सिंह की वर्ष 2003 में मौत हो गई थी। वह भी आरपीएफ में तैनात थे। पिता की मौत के बाद प्रशांत को नौकरी मिली थी। वर्ष 2008 में उनकी शादी हुई थी। परिवार में मां, छोटा भाई, पत्नी व दो बच्चे भी है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी प्रशांत पर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें