फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम-जल्दबाजी में ट्रेन से उतरते समय यात्री की मौत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से उतरने की जल्दी में गई यात्री की जान
विज्ञापन

- फंसकर दूर तक घिसटता गया, चेन खींचकर यात्रियों ने रोकी रेल
- आधे घंटे तक रुकी रही, शव निकालने के बाद कराया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आईटीआई रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक यात्री की जान चली गई। उतरते समय अचानक पैर फंसने के कारण कुछ दूरी तक यात्री फंसकर घसीटता रहा। यात्रियों ने देखकर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। मौके पर पहुंची सीपरी व आरपीफ पुलिस ने यात्री को निकाल ट्रेन रवाना कराई।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित इंद्रा नगर निवासी कुलदीप (19) आगरा-झांसी पैसेंजर में सवार होकर झांसी आ रहे थे। इसी बीच वह चलती ट्रेन से आईटीआई रेलवे क्रासिंग के पास उतरने लगे। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण कोच में ही उनका पैर फंस गया। जिसके चलते वह गिरकर काफी दूर घिसटने के बाद कोच के अंदर फंस गए। यह देखकर यात्रियों ने आनन-फानन में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी, लेकिन जब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना सीपरी बाजार व आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर शव निकाला। जिसके चलते करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इसके चलते मालगाड़ी को भी पीछे रोकना पड़ा। शव निकालने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें