फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: विषाक्त से पांच महिलाओं की हालत बिगड़ी-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
लस्सी पीने के बाद पांच महिलाओं की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

सब हेड... रिश्तेदार पर लगाया विषाक्त मिलाने का आरोप
- शादी के घर में मची अफरा-तफरी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बबीना थाना इलाके के ग्राम खजराहा बुजुर्ग में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक ही परिवार पांच महिलाओं की हालत बिगड़ गई, जिन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

ग्राम खजराहा बुजुर्ग निवासी रामनिवास के भाई प्रहलाद की रविवार की शादी थी। घर के सभी पुरुष सदस्य बारात लेकर तालबेहट गए हुए थे। घर में महिलाएं अकेली थीं। सोमवार की सुबह घर में बारात आगमन की तैयारियां की जा रहीं थीं। इसी दौरान शादी समारोह में हिस्सा लेने आए एक रिश्तेदार ने तालबेहट के पवा निवासी तेजपाल की पत्नी मालती (30), दतिया के नया खेड़ा निवासी राजेश की पत्नी जामवती (25), खजराह बुजुर्ग निवासी रामनिवास की पत्नी जसोदा (30), राकेश की पत्नी रूपा (30) और रामनिवास की पुत्री शिवानी को लस्सी पिलाई। लस्सी पीने के कुछ देर बाद पांचों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी होने लगीं। गांव के लोग महिलाओं को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उनकी हालत में सुधार है। रामनिवास ने बताया कि एक रिश्तेदार ने लस्सी में विषाक्त पदार्थ मिला दिया था, जिससे महिलाओं की हालत बिगड़ी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें