सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई घायल
झांसी। मेडिकल कॉलेज बाईपास के पास बाइक सवार भाई-बहन को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल भाई को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां बहन नेे दम तोड़ दिया, जबकि भाई को भर्ती कर लिया गया है।
शनिवार को थाना चिरगांव के छिरौैना निवासी जाहर सिंह का पुत्र दीपक यादव व पुत्री दीक्षा (18) बाइक पर सवार होकर झांसी खरीदारी करने आए थे। यहां से खरीदारी कर दोनाें घर लौट रहे थे, तभी मेडिकल कॉलेज बाईपास के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीक्षा को मृत घोषित कर दिया है। जबकि, दीपक को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।