फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की महिला चिकित्सक की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चिकित्सक पर लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन

बबीना। कस्बे के शास्त्री नगर निवासी दीपक कुमार वाल्मीकि ने डीएम व सीएमओ को शिकायतीपत्र दिया। जिसमें महिला चिकित्सक व कर्मचारियों पर पत्नी की प्रसव पीड़ा के दौरानइलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इससे नवजात शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में बताया कि बीती 6 फरवरी की रात को वह अपनी पत्नी शिवानी को प्रसव पीड़ा के कारण बबीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। आरोप है कि जहां अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा इलाज में देर की गई एवं तैनात महिला चिकित्सक द्वारा जबरन एवं लापरवाही से प्रसव कराया गया, जिस वजह से नवजात की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अंशुमान तिवारी का कहना है कि चिकित्सक एवं कर्मचारियों पर लगाया गया आरोप गलत है। उन्होंने बताया कि नवजात की मृत्यु अस्पताल लाने के पहले ही हो गई थी। एवं महिला की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उसे झांसी रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें