ट्रेन के आगे कूदा रिटायर्ड रेल कर्मचारी, मौत
सब हेड: बीमारी से तंग आकर कानपुर ट्रैक पर की आत्महत्या
क्रासर
- हादसे से परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शुक्रवार की सुबह बीमारी से तंग आकर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसका शव क्षतविक्षत अवस्था में कानपुर ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
थाना कोतवाली इलाके के बड़ागांव गेट अंदर शंकर सिंह के बगीचे के पास निवासी रिटायर्ड रेल कर्मचारी नत्थूलाल कुशवाहा (67) पिछले कई सालों से पेट की बीमारी से ग्रसित थे। लंबे समय तक इलाज कराने के बाद भी उनकी बीमारी दूर नहीं हो पाई थी। इससे वह काफी परेशान रहा करते थे। वह रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे घूमने के लिए जाते थे, लेकिन शुक्रवार की सुबह वह घर से सुबह चार बजे निकल गए। सुबह तकरीबन सात बजे उनके पोते कोमल के पास पुलिस का फोन आया और उन्होंने नत्थूलाल की मौत की सूचना दी। पुलिस को पोते का नाम और फोन नंबर वृद्ध की जेब में रखी एक पर्ची से मिला था। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। घर के वृद्ध के आत्महत्या कर लेने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध के पुत्र समाचार पत्र वितरक दिलीप कुशवाहा ने बताया कि तमाम इलाज कराने के बाद भी बीमारी ठीक न होने की वजह से वह चिंतित रहने लगे थे, जिससे उन्होंने आत्महत्या कर ली।