अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
--------------------
प्रेमिका से खटपट, ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी
सब हेड: ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, बाल-बाल बचा
क्रासर
युवक ग्वालियर और युवती बीना की रहने वाली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर सोमवार दोपहर प्रेमिका से खटपट होने पर ग्वालियर में रहने वाला राहुल (22) चंडीगढ़ एक्सप्रेस के सामने कूद गया। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन ने गति नहीं पकड़ी थी। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया और राहुल बाल-बाल बच गया। आरपीएफ ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि, युवक को लेने कोई नहीं आया।
ग्वालियर में रेलवे कॉलोनी के पास रहने वाले बैंक कर्मचारी प्रकाश रायकवार के पुत्र राहुल का पास में ही रहने वाली एक रेल कर्मचारी की पुत्री से प्रेम हो गया। रेल कर्मचारी जनवरी 2017 में सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार को लेकर अपने पैतृक शहर बीना में रहने लगे। दोनों के परिवार को उनके प्रेम संबंधों की जानकारी थी, लेकिन जातियां अलग होने के कारण वे इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं थे। राहुल के अनुसार दो माह पहले उसने युवती को ग्वालियर बुलाकर मंदिर में शादी कर ली थी और किराए के मकान में रहने लगे। पंद्रह दिन में ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और वे अपने-अपने घर में वापस लौट आए।
इधर, युवक को उसके पिता ने रखने से मना कर दिया। इस कारण युवक रिश्तेदारों के यहां रहकर समय गुजार रहा था। दो दिन पहले युवती का राहुल के पास फोन आया कि और कहा कि वह उसके पास आ रही है। युवक ने बताया कि वह बेरोजगार है और रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। ओरछा में अपने मामा के यहां ठहरा हुआ है। इसके बाद भी युवती बीना से ओरछा पहुंच गई। मामा ने भी एक दिन बाद ठहराने से मना कर दिया। सोमवार की सुबह दोनों झांसी स्टेशन आ गए। उनकी समझ नहीं आ रहा था कि वे अब कहां जाए? इसी बीच दोनों के बीच खटपट हो गई। इससे गुस्सा होकर राहुल ने दौड़ लगाई और प्लेटफार्म एक से चलने को तैयार चंडीगढ़ एक्सप्रेस के इंजन के आगे कूद गया। यह देख चालक ने ब्रेक लगा दिए। पीछे से भागकर युवती भी पहुंच गई। उनका तमाशा देख मौके पर भीड़ लग गई। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवान दोनों को थाने ले आए, जहां से युवती को उसके परिजन ले गए, लेकिन युवक को लेने कोई नहीं आया।