फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : बीएचईएल और टीआरएस क्लब ने जीता मुकाबला

Wed, 07 Feb 2024 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही 53वीं डॉ. वृंदावन लाल लीग कम नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएचईएल और टीआरएस क्लब ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में बीएचईएल टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलंबस क्रिकेट अकादमी ने 102 रन बनाए। इसमें बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अयान ने 23, मोहम्मद शाहिद ने 19 व पृथ्वी चौहान ने 18 रन बनाए। बीएचईएल टीम के गेंदबाज विजय गुप्ता ने तीन, देवेंद्र निरंजन ने दो, यश व जितेंद्र ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएचईएल टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाजी करते हुए विवेक तिवारी ने 32, महेंद्र यादव ने 11 और योगेश मीना ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे वर्कशॉप की पूरी टीम 18.3 ओवर में 103 रन ही बना सकी। बल्लेबाज अमित थापक ने 43 व सुखदेव सिंह ने 33 रन बनाए। टीआरएस क्लब टीम के गेंदबाज आशीष द्विवेदी ने चार, हफीज खान तीन, राहुल कुशवाहा व अवनीश सचान ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरे टीआरएस क्लब ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीआरएस क्लब के बल्लेबाज आरिफ इकबाल ने 33, राजदीप नायक ने 22, अवनीश सचान ने 38 रन की पारी खेली। मैच के दौरान बृजेंद्र सिंह, यादवेंद्र सिंह निर्णयक रहे। स्कोरर पीयूष नामदेव व मैच ऑब्जर्वर प्रतीक मजूमदार और रितेश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें