फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर भीड़ लगा रही जनता, पार्षदों की कोई नहीं सुनता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दौरान नगर निगम के पार्षदों की जनता ने उलझन बढ़ा दी है। राशन और भोजन पाने के लिए लोग पार्षदों के घर के बाहर भीड़ लगा रहे हैं। इस दौरान तमाम लोग उग्र होकर पार्षद से अभद्रता भी कर देते हैं। महानगर के वार्ड संख्या 50 के पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

पार्षद ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना के चलते पार्षद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन तमाम लोग झुंड में एकत्रित होकर घर के बाहर भीड़ एकत्र कर लेते हैं। जब उनसे घर में रहने को कहा जाता है, तो वे अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों को भोजन के पैकेट बांट रहे हैं, लेकिन लोग उलाहना देते है कि फलां वार्ड में राशन मिल रहा है। पार्षद सब हजम कर रहे हैं। इसके लिए मना करने पर लोग घर पर ही बैठ जाने की चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पार्षद काफी परेशान हैैं। ऐसे में प्रशासन पार्षदों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो पार्षद नगर निगम के पार्षद कक्ष में रहने लगेंगे।
----------
92 सफाई कर्मचारी किए इधर से उधर, विरोध शुरू
झांसी। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम द्वारा 92 सफाई कर्मचारियों को इधर से उधर करने का विरोध किया है। संघ के महानगर अध्यक्ष केशव वाल्मीकि ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों ने गोपनीय तौर पर सफाई कर्मचारियों का तबादला कर दिया। जबकि जहां से सफाई कर्मचारी हटाए गए, वहां सफाईकर्मी की तैनाती नहीं की गई। इसके चलते सफाई नहीं होगी, तो लोग सफाई हवलदारों को जिम्मेदार ठहराएंगे। संघ ने नगर आयुक्त से सफाई निरीक्षकों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-----------
फोटो
गोशाला पहुंचाए गए गोवंश
नगर निगम ने सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़वाया। गोवंश को पकड़कर गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया। नगर निगम की टीम ने चित्रा चौराहे के पास गोवंश को पकड़ा। इन पशुओं को बिजौली और लहरगिर्द स्थित गोवंश आश्रय स्थल पर भेजा गया। उधर, समाजसेवी पीयूष रावत ने प्रशासन ने सामुदायिक रसोई की तर्ज पर सामुदायिक चारा आपूर्ति केंद्र खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें