फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कोविड से मौतें रोकने के लिए तेजी से प्रयास हों: योगी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद जिलाधिकारी आंद्रा वामसी व अन्य अधिकारी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में टेस्टिंग की अहम भूमिका है। उन्होंने वीडियो कॉन्फेंसिंग में झांसी सहित नौ जनपदों में विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन

अपने सरकारी आवास पर आहूत उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने हर जनपद में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से कार्यशील रखने के निर्देश दिए हैं। पैरामेडिक्स द्वारा रोगियों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। सीएम ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा लक्षण के आधार पर मरीजों की गहनता से जांच की जाए। शुरूआती लक्षणों वाले मरीजों पर पूरा ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने जनपद झांसी की समीक्षा करते हुए कहा कि हाई रिस्क वाले पेशेंट को होम आइसोलेशन की अनुमति न दें। मुख्यमंत्री ने झांसी में हो रही मौतों के बारे में कारण की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि मरीज काफी देर से आ रहे हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम होता है, जिस कारण मरीजों को सीधे वेंटिलेटर पर ले जाना पड़ता है और वहां से उन्हें सुरक्षित करना काफी मुश्किल है। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि जनपद में लगभग डेढ़ लाख टेस्टिंग की जा चुकी है। पॉजिटिव केस के घर के आसपास के लोगों की भी टेस्टिंग की जा रही है। एनआईसी कक्ष में सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, अपर आयुक्त आरपी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें