फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको रुला गए शिवम-राहुल: सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत, 20 मई को है बहन की शादी; घर में छाया गम का माहौल

Mon, 27 Mar 2023 05:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

20 मई को राहुल की बहन की शादी है। घर में खुशी का माहौल हादसे के बाद गम में बदल गया। वहीं शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन
शिवम व राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में रविवार देर रात चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बाइक से पड़ोस जा रहे थे। रास्ते में उल्टी दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिवम यादव (18) पुत्र अत्तर सिंह और राहुल यादव (20) पुत्र कोमल सिंह मोंठ थाना क्षेत्र के भैरवाघाट गांव के निवासी थे। शिवम और अत्तर चचेरे भाई थे। बम्हरौली गांव में संतसिंह सेन के घर पर रामायण का पाठ चल रहा है। रविवार शाम सात बजे दोनों बाइक से बम्हरौली गांव जा रहे थे। 

रास्ते में मोंठ बाइपास पर गोशाला के पास रॉन्ग साइड में आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिवम के ऊपर से गाड़ी निकल गई, जबकि राहुल उछलकर नीचे गिराया। हादसे में शिवम की मौके पर मौत हो गई, जबकि राहुल की सांस चल रही थी। तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज लाते समय राहुल की भी मौत हो गई। 

परिजनों के मुताबिक शिवम 11वीं कक्षा में पढ़ रहा था। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता खेती के साथ दूध बेचने का काम करते हैं। उससे बड़ी दो बहन कल्पना और करिश्मा है। कल्पना की शादी हो चुकी है। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां लक्ष्मीदेवी और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राहुल की बहन की 20 मई की शादी
राहुल 12वीं कक्षा में था। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। राहुल की बड़ी बहन संख्या की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन साधना की 20 मई को शादी होनी है। ऐसे में भाई की मौत होने से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें