फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महोबा जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, दो भागों में बंटी ट्रेन; आवागमन 45 मिनट के लिए हुआ ठप

Fri, 23 May 2025 02:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

महोबा की ओर जा रही एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। कपलिंग टूटने की जानकारी जैसे ही पायलेट और गार्ड को हुई तो तत्काल मालगाड़ी को रोका गया। इससे अप लाइन पर आवागमन लगभग 45 मिनट के लिये ठप हो गया। 

विज्ञापन


सूचना कंट्रोल को देने के बाद टीम महोबा से रवाना की गई और दो भागों में बंटी मालगाड़ी की कपलिंग को ठीक करने के लिये रवाना किया गया। इससे महोबा की ओर जाने वाली ट्रेनें करीब 20-30 मिनट विलंब से रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें