फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी- कोलकाता एक्सप्रेस की कपलर वायरिंग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे के डीजल शेड में खड़ी झांसी कोलकाता एक्सप्रेस के दो कोचों की कपलर वायरिंग चोरी हो गई। इस बात का पता लगने के बाद से डीजल शेड में हड़कंप मचा है। डीजल शेड अधिकारियों व आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झांसी-कोलकाता के बीच गाड़ी नंबर 01105/01106 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन होता है। यह ट्रेन झांसी से शुक्रवार को रात 9.20 बजे चलती है। जबकि कोलकाता से सोमवार को चलकर मंगलवार को झांसी आती है। मंगलवार को ट्रेन के आने के बाद उसे डीजल शेड में खड़ा कर दिया जाता है। शुक्रवार को ट्रेन रवाना होती थी, इस कारण उसका परीक्षण डीजल शेड के न्यू पिट लाइन में चल रहा था। कर्मचारियों ने जांच के दौरान देखा कि कोच नंबर एनसी 182969 एलडब्ल्यूएससीएन व एनसी 182994 एलडब्ल्यूएससीएन की कपलर वायरिंग नहीं है। इससे दोनों कोचों का इलेक्ट्रिक संपर्क टूट गया है। वायरिंग चोरी हो गई थी। इस बात की जानकारी डीजल शेड के अधिकारियों व आरपीएफ को दी गई। इस मामले की जांच की शुरू कर दी गई है। नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। वहीं, रात में ट्रेन रवाना होने से पूर्व उक्त दोनों कोचों को अलग कर दिया गया। उनकी जगह दूसरे कोच लगाकर रवाना किए गए। आरपीएफ कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें