costly food, jhansi hindi news
- फोटो : demo
झांसी। जनता एक बार फिर महंगाई की चपेट में है। मई की तुलना में जून में अनाज के दामों में काफी बढ़ोतरी हो गई है। इससे आम आदमी पर गृहस्थी चलाने का बोझ बढ़ गया है।
एक महीने में ही किचन की जरूरी वस्तुओं के भाव बहुत बढ़े हैं। चना दाल, अरहर दाल, शक्कर, खाद्य तेल जैसी जरूरी चीजें आम आदमी की थाली पर बोझ बनती जा रही हैं। पांच से दस रुपये प्रति किलो दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है। किराना व्यापारी प्रखरमणि ने बताया कि चना की दाल 90 रुपये और अरहर की फूल दाल 150 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अरहर के दामों में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। शक्कर ने भी चाय की मिठास कम कर दी है। अब शक्कर 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। खाद्य तेल में तो काफी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
दाल मई जून
----- ---- ----
चना 80 90
अरहर फूल 140 150
शक्कर 35 40
सरसों तेल 80-85 85-90
रिफाइंड 72-75 75-80
नोट: सभी दाम प्रति किलो/लीटर में हैं।