फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाज्मा दान करने वाले कोरोना योद्धाओं का आज होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे लोगों को प्लाज्मा दान कर जान बचाने वाले कोरोना योद्धाओं का अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के साथ अमर उजाला के ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में होगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के दस्तक देने के साथ ही गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई थी। ऐसे में अमर उजाला की ओर से लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित किया गया था, जिसका हिस्सा दो सौ से अधिक लोग बने थे। किसी की जान बचाने के जज्बे के साथ इन लोगों ने अपना प्लाज्मा दान किया था। इन महादानियों का रविवार की शाम 4 बजे अमर उजाला कार्यालय में सम्मान किया जाएगा। प्रशस्ति पत्र पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें