कोरोना वायरस का संक्रमण बुंदेलखंड क्षेत्र को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हिस्से में आने वाले क्षेत्र के 10 जिलों में अब तक इस महामारी के 87 मरीज सामने आ चुके हैं। जालौन जिले में मरीजों की संख्या 30 पर पहुंच गई है।
शनिवार को कोरोना संक्रमित एक चिकित्सक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत भी हो गई। वहीं, झांसी में 21 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा ललितपुर में शनिवार को कोरोना का पहला माला सामने आया है।
वहीं, हमीरपुर में 1, महोबा में 2, चित्रकूट में 3, बांदा में 21, पन्ना में 1, टीकमगढ़ में 2 और सागर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 है।