फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में सरकारी मशीनरी, कामकाज पड़ा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकारी मशीनरी को भी ठप कर दिया है। पंचायत चुनावी ड्यूटी करके लौटे अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हैं। इसका असर जरूरी कामकाज पर पड़ रहा। नगर निगम, विद्युत विभाग, पुलिस, कृषि विभाग, ग्राम विकास विभाग समेत तमाम अहम विभागों के कर्मचारियों के संक्रमित होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी भारी साबित हो रही है। दस अप्रैल के बाद संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी आई। इसके बाद पंद्रह अप्रैल को पंचायत चुनाव की ड्यूटी करके लौटने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए यह ड्यूटी जान पर बन आई है। बताया जा रहा करीब बीस फीसदी अधिकारी संक्रमण की चपेट में आ चुके। इनमें सात आरओ समेत बीडीओ भी बीमार हैं। विद्युत विभाग के 27 अधिकारी- कर्मचारी संक्रमण की चपेट में हैं। कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक समेत उपनिदेशक भूमि संरक्षण चुनावी ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो गए।
ग्राम विकास विभाग के कई सचिव एवं एडीओ संक्रमण की चपेट में हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय के चार दर्जन से अधिक शिक्षक चुनावी ड्यूटी के बाद से संक्रमित बताए जा रहे। हालात इस कदर बेकाबू हैं कि चपेट में आने वाले कर्मचारियों की मौत भी हो रही है। बामौर ब्लॉक में तैनात आऊटसोर्स पर तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक नागेंद्र शर्मा की कल देर रात मौत हो गई। कर्मचारियों का कहना है बुंदेलखंड कॉलेज के कोठारी हाल में मतदान की तैयारियों के लिए कर्मचारियों का जमावड़ा भारी पड़ा। इसी वजह से कर्मचारी एवं अधिकारियों को संक्रमण का शिकार होना पड़ा। अब हालत यह है कि बड़ी संख्या में कर्मियों के संक्रमित होने से सरकारी कामकाज करीब ठप पड़ गया है। कई कार्यालय में पचास फीसदी तक कर्मचारी कोविड पॉजीटिव हो चुके। इसके चलते यहां कामकाज ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें