झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना मरीजों के इलाज की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर 24 घंटे संचालित होंगे। किसी भी समस्या का समाधान इन नंबरों पर फोन करके किया जा सकेगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि 8953954445 फोन नंबर पर प्रभारी अधिकारी हेल्प डेस्क डॉ. रजत मिसुरिया द्वारा सुबह आठ से शाम चार बजे तक सेवाएं दी जाएंगी। इसके बाद शाम चार से मध्य रात्रि 12 बजे तक पैथोलॉजी विभाग के सह आचार्य डॉ. विकास गोयल सेवाएं दंगे। पैथोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिजात कुलश्रेष्ठ से मध्य रात्रि 12 से सुबह आठ बजे तक संपर्क किया जा सकता है। वहीं, ट्रायज एरिया में ड्यूटी करने वाले कंसल्टेंट से मोबाइल नंबर 7080319955 पर संपर्क किया जा सकेगा। इस हेल्पलाइन का दायित्व होगा कि कोविड से संबंधित जो भी सूचना पूछी जाएगी, उसका तत्परता के साथ निस्तारण करना होगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी दशा में उक्त मोबाइल नंबर बंद नहीं होना चाहिए।