फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक से बच गया, अब कोरोना से लड़ रहा युवक

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में कीटनाशक पीने की वजह से भर्ती हुए युवक की सेहत में सुधार है। हालांकि, अब वह कोरोना वायरस से लड़ रहा है। बताया गया कि लॉकडाउन में कामधंधा बंद हो जाने के कारण डिप्रेशन में आने के बाद उसने कीटनाशक पी लिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तालपुरा के 23 वर्षीय युवक को कीटनाशक पीने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। चूंकि, मेडिकल कॉलेज आने वाले सभी मरीजों की कोविड जांच अनिवार्य है। ऐसे में डॉक्टरों ने उसका इलाज करने के साथ ही कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल भेजा। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में युवक भी कोरोना संक्रमित मिल गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब युवक की हालत में सुधार है। हालांकि, युवक का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही युवक पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें