झांसी में शनिवार को 1364 सैंपलों की जांच में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 31 गई है। इनमें से 28 रोगी होम आइसोलेशन में हैं।
झांसी में कोरोना वायरस का हमला लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को 1364 सैंपलों की जांच में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक साथ इतने कोरोना के मरीज मिलने से जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की धड़कनें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को कोरोना के 12 मामले मिलने के साथ ही अब झांसी में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 31 गई है। इनमें से 28 रोगी होम आइसोलेशन में हैं।