फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से असमंजस बरकरार, अप्रैल से नए सत्र शुरू करने को स्कूल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ने लगा है। ऐसे में शासन की गाइडलाइन क्या होगी, इसको लेकर असमंजस बरकरार है। हालांकि, स्कूलों ने अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर ली है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोले जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन

स्कूल के अधिकारियों का कहना है कि अभी कक्षा छह से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई में भी छात्र-छात्राओं की अच्छी उपस्थिति बनी हुई है। ज्यादातर परिजन भी बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। परिजन भी जानते हैं कि उनके बच्चे को ऑनलाइन पढ़ाई से ज्यादा सीखने को नहीं मिलता है। पढ़ाई का बेहतर माहौल स्कूल में ही बन पाता है। ऐसे में स्कूल संचालकों और अधिकारियों ने पांच अप्रैल से कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन से लेकर शरीर के तापमान की भी जांच चल रही है।
बोर्ड परीक्षा भी हॉल में नहीं, कक्षाओं में होगी
बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत पांच मई से होनी है, जो कि 11 जून तक चलेंगी। इस बार बोर्ड की तरफ से निर्देश जारी हुए हैं कि परीक्षार्थियों को हॉल में नहीं, बल्कि कक्षाओं में बैठाया जाए, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। हर कक्षा में 20 से लेकर 25 विद्यार्थी ही बैठेंगे।
विज्ञापन

एक अप्रैल से कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों की क्लासेस संचालित होने लगेंगी। अभी भी छठवीं से लेकर 12वीं तक के 70 फीसदी से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आ रहे हैं। स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है। - गौरव मिश्रा, चेयरमैन, महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल।
ऑनलाइन, ऑफलाइन पढ़ाई में काफी अंतर है। छात्र क्लास में बैठकर पढ़ाई करने से ज्यादा सीखता है। ज्यादातर छात्र ऑफलाइन पढ़ाई करने के लिए स्कूल आ रहे हैं। पांच अप्रैल से एक से 12वीं तक की क्लासेस शुरू कर दी जाएंगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है। - नितिन विलियम्स, प्रिंसिपल, ब्लू बेल्स स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें