आईटीआई की परीक्षा में नकल का वीडियो वायरल
झांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की परीक्षा में नकल का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो जिले में स्थित एक प्राइवेट कालेज का बताया जा रहा है। उसमें दिखाया गया है कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी जमकर नकल कर परीक्षा का मखौल उड़ा रहे हैं।
आईटीआई की वार्षिक परीक्षा के लिए नगर क्षेत्र में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में छह हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में लगभग 500 छात्र-छात्राओं के परीक्षा देने की व्यवस्था है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने 14 कार्यपालकों को नामित किया है। वह परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। इसके बाद भी परीक्षा में नकल नहीं रुक रही है। एक परीक्षा केंद्र में नकल का वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि परीक्षा कक्ष में छात्र-छात्राएं आराम से नकल कर रहे हैं। इतना ही नहीं कक्ष निरीक्षक भी उनका सहयोग कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होने पर हड़कंप मच गया।
एक परीक्षा केंद्र में नकल का वायरल वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। उसकी जांच की जाएगी। दोषी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अरुण कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई / नोडल अधिकारी
ड्राइंग की परीक्षा निरस्त
झांसी। नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि परिषद से सूचना दी गई है मंगलवार को हुई परीक्षा निरस्त की जाती है। इस परीक्षा को निरस्त करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। ड्राइंग की परीक्षा निरस्त की गई है। आगे की सारी परीक्षाएं अपने समय पर होंगी। निरस्त की गई परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।