फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही अड़ा, नहीं किए फर्द पर हस्ताक्षर

Fri, 03 Jul 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जानलेवा हमले के मामले में की गई एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की फर्द पर एक सिपाही ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। सिपाही ने अधिकारियों के आदेश को भी नहीं माना। ऐसे हालातों में थाना पुलिस ने आनन-फानन में कागजों पर सिपाही को बीमार दिखाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह मामला शहर के एक थाने का है, जहां से विगत दिवस एक व्यक्ति को गिरफ्तार दिखाकर जेल भेजा गया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि जानलेवा हमला करने के आरोपी की गिरफ्तारी संबंधी फर्द (लिखा पढ़ी) तैयार कर ली गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में एक सिपाही को शामिल किया गया। जब फर्द पर सिपाही से हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया तो उसने इनकार कर दिया। यह मामला थाने से होता हुआ वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने सिपाही से फोन पर बात करते हुए फर्द पर हस्ताक्षर करने को कहा तो सिपाही ने इनकार कर दिया। उसका तर्क था कि यदि थानेदार गिरफ्तारी में शामिल होते तो हस्ताक्षर कर देता मगर वह ऐसा नहीं करेगा। जिस पर थाना पुलिस ने उसे कागजों में बीमार दिखा दिया। बताते हैं कि इसकी वजह यह है कि जेल भेजा गया व्यक्ति विगत तीन-चार दिन से थाने पर बैठा था। चर्चा है कि जेल गए व्यक्ति की थाने पर बैठे होने की परिवार के कुछ सदस्य मोबाइल से रिकार्डिंग करके ले गए हैं, जिससे मामला कोर्ट में फंस सकता है।
विज्ञापन


यह मामला पुलिस विभाग में गुरुवार को चर्चा का विषय बना रहा। माना जा रहा है कि अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं करने का सिपाही को हरजाना झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें