फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस बॉल क्रिकेट को आईजीसीएल ने दिया नया रूप: सीएम

Wed, 01 Jul 2015 11:48 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गांव - गांव में लोकप्रिय टेनिस बॉल क्रिकेट को आईजीसीएल ने बड़ा रूप दिया है जिससे ग्रामीण खिलाड़ियों को अपने खेल के प्रदर्शन करने का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने आईजीसीएल के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग की शुरुआत सैफई में हुई थी। तब पता नहीं था कि यह इतना आगे बढ़ जाएगी। क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हुआ है। गांव - गांव में टेनिस बॉल क्रिकेट खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि झांसी में आईजीसीएल की शुरुआत तेज गर्मी में हुई थी और अब बारिश में भी खिलाड़ी चौके - छक्के लगा रहे हैं। आईजीसीएल के माध्यम से बुंदेलखंड को नये रूप में क्रिकेट देखने का मौका मिला है। आज का दिन बुंदेलखंड व आईजीसीएल के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आईजीसीएल की विजेता टीम सिजवाह सिक्सर को पांच लाख रुपये के चेक तथा ट्राफी भेंट की। उप विजेता महोबा टीम को साढ़े तीन लाख रुपये, तीसरे नंबर पर रही विनायक क्लब को एक लाख तथा चौथे नंबर की टीम गरौठा चैंपियन को पचास हजार रुपये की धनराशि भेंट की। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट व बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट राजू सिजवाहा को सीएम ने 75 हजार रुपये के चेक दिए। बेस्ट बेट्समैन विनायक क्लब के जितेंद्र को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। इस दौरान उन्होंने विजेताओं को बधाई दी तथा हारे हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आगे वह अपने खेल का और भी अच्छा प्रदर्शन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें