फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS: गली में खड़े होकर बात करने पर विवाद, युवक का चाकू से काटा गला

Sun, 15 May 2022 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना प्रेमनगर के नगरा इलाके में गली में खड़े होकर बात करने को लेकर शनिवार देर-रात दो युवकों के बीच विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला बोल दिया और उसके ऊपर तबाड़तोड़ कई वार किए। गले में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसे नौ टांके लगे हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगरा स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी मुकेश कुशवाहा (25) पुत्र बाबू राम कुशवाहा हरदौल मंदिर के पास बने ओपन जिम में कसरत करने गया था। यहां से लौट कर वह बाहर गली में खड़े होकर अपने दोस्तों के साथ बात करने लगा। 

इसी दौरान हरदौल मोहल्ला निवासी प्रीतम परिहार अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां आया और मुकेश को वहां खड़े होकर बात करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर प्रीतम ने चाकू निकाल लिया और मुकेश पर तबाड़तोड़ कई वार कर दिए। 
विज्ञापन


मुकेश के गले में भी चाकू लगा। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसके चिल्लाने पर आसपास के दूसरे लोग भी आ गए। तब तक आरोपी चाकू समेत वहां से भाग खड़ा हुआ। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे 9 टांके लगे। 
विज्ञापन


अधिक खून बह जाने से मुकेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें