फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाने में जमीन पर फेंक दए जाते हैं असहले, अब लोग दुकान में जमा कर रहे शस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस इन दिनों लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने में जुटी है लेकिन, थानों के भीतर शस्त्र रखने के मुक्कमल इंतजाम ही नहीं हैं। लाखों रुपये के कीमती असलहे जमा कराने के बाद उनको मालखाने के भीतर जमीन पर फेंक दिया जाता है। कई शस्त्र लाइसेंस धारकों का कहना है वापसी के समय शस्त्र इस्तेमाल करने लायक नहीं रह जाते। परेशानी से बचने को लोग थानों के बजाय शस्त्र विक्रेताओं के यहां लाइसेंसी शस्त्र रखना अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़े के मुताबिक झांसी में 10522 लाइसेंस हैं। इनमें अभी करीब छह हजार असलहे ही जमा हो सके हैं। पिछले चुनावों तक तकरीबन सभी शस्त्र थाने में ही जमा होते थे लेकिन, अब लोग यहां जमा करने से कतराने लगे हैं। शस्त्र लाइसेंस धारकों का कहना है शस्त्र जमा करने के बाद इनको मालखाने में बेतरतीब तरीके से फेंक दिया जाता है। मालखाने के अंदर असलहों को ढेर लग जाता है। वापसी के समय इनको देने की कोई व्यवस्था नहीं होती। कई बार असलहों के ढेर पर चढ़कर अपने असलहे तलाशने पड़ते हैं।
इस वजह से लोग थानों के बजाय शस्त्र विक्रेताओं केे यहां असलहा जमा करना अधिक पसंद करने लगे हैं। शस्त्र विक्रेताओं का कहना है कि पहले नाममात्र की संख्या में लोग असलहे रखवाते थे लेकिन, अब हर विक्रेता के पास 100-200 से अधिक लाइसेंसी शस्त्र तक जमा हो रहे हैं। पुलिस थानों में शस्त्र जमा करने का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता जबकि शस्त्र विक्रेता न्यूनतम शुल्क लेकर जमा करते हैं। झांसी में 11 शस्त्र विक्रेता हैं। पूरे बुंदेलखंड में 50 से अधिक शस्त्र विक्रेता हैं। आर्म्स डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता का कहना है कि अब लोग शस्त्र विक्रेताओं के अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा करने को अधिक सुरक्षित समझते हैं।
विज्ञापन

मऊरानीपुर थाने से गायब हो चुकी पिस्टल
मऊरानीपुर थाने से एक 25 बोर की पिस्टल गायब हो गई थी। परेशान लाइसेंस धारक इसके लिए वर्षों तक परेशान रहे। इसी तरह थानों में जमा होने वाले असलहों से उसकी बेल्ट आदि भी वापस नहीं मिलती। पिस्टल से मैगजीन समेत अन्य चीजों का गायब होना भी आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें