फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो आश्रय स्थल में गोवंश के आने जाने के लिए एपेक्स रोड बनवाएं : श्रमायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सिया में पाइप लाइन से पानी की बर्बादी रोकने के लिए ग्राम प्रधान को दिया निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



चिरगांव। गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कानपुर से आए नोडल अधिकारी श्रमायुक्त मारकंडेय शाही ने किया। उन्होंने गोवंशों को गो आश्रय स्थल आने के लिए एपेक्स रोड बनवाने का निर्देश दिया। श्रमायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में पाइप लाइन बिछाई गई है। उन्होंने इसके जरिये घर घर शुद्ध पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद के साथ विकास खण्ड चिरगांव के ग्राम सिया में हर घर जल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए पानी आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम प्रधान को पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने का सुझाव दिया। पेयजल परियोजना के तहत आपूर्ति हो रहे पानी की 50 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिए जाने के भी निर्देश दिए। लुहरगांव घाट में बनी गोशाला पहुंचे, जहां सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त मिलीं।उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से टीकाकरण की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने वन विभाग से गोशाला में छायादार पौधे लगाए जाने का सुझाव दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम रणविजय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार, ग्राम प्रधान रघुराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें