फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर ट्रेन को गिराने की साजिश!

विज्ञापन
धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास टूटा रेल पटरी का स्लीपर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आरपीएफ अभी माताटीला के पास पटरियों पर स्लीपर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा कर नहीं सकी थी कि अराजक तत्वों ने शनिवार की रात धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास डाउन व अप रूट की रेल पटरियां के बीच पत्थर रखकर फिर रेलगाड़ी को गिराने की साजिश रची। इस दौरान यहां से निकलीं राजधानी, जीटी और अंबाला आंध्रा सुपर फास्ट ट्रेनों के चालकों ने इस संबंध में स्टेशन मास्टर को सूचना दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

शनिवार रात लगभग दो बजे धौर्रा रेलवे स्टेशन के आगे कुछ लोगों ने निजामुद्दीन से जबलपुर की ओर जाने वाली 22182 जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर दी। गाड़ी रुकते ही ट्रेन से कुछ लोग उतर गए। इसके बाद अराजक तत्वों ने खंभा नंबर 1010/21 के पास अप और डाउन रूट की रेल पटरियों के स्लीपर पर पत्थर रख दिए। इसी दौरान वहां से भोपाल की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस गुजरी। चालक को टकराने की तेज आवाज आई। लगा कि कोई तेज पटाखा चला हो। उसने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। कुछ देर बाद ही जीटी एक्सप्रेस निकली। चालक ने भी पटरियों पर पत्थर रखे होने की जानकारी दी। इसके बाद डाउन रूट पर अंबाला-आंध्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुजरी तो चालक ने देखा कि उक्त स्थान पर करीब सात-आठ लोग खड़े हुए हैं।
स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना आरपीएफ व कंट्रोल झांसी को दी। इसके बाद आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पत्थरों के टुकड़े लगने से ट्रेनों के स्लीपर कोचों को हल्का नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। स्टेशन मास्टर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों के चालकों से सूचना मिलने पर तत्काल इसके बारे में आरपीएफ और कंट्रोल झांसी को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन

धौर्रा के पास ट्रेन के चालक ने आवाज आने की बात बताई थी, जहां आरपीएफ व स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। संरक्षा से परे कोई भी मामला नहीं पाया गया। न ही पत्थर रखने जैसी कोई बात सामने आई है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें