फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति पर भड़के कांग्रेसी, मुख्य अभियंता से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर की लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति और मीटर में छेड़छाड़ होने पर वसूले जा रहे जुर्माने को लेकर कांग्रेसी भड़क गए। मुख्य अभियंता के आफिस में पहुंचकर यह मुद्दा शिद्दत के साथ उठाया। मुख्य अभियंता के साथ नोकझोंक भी की गई। मामला गरमा गया था लेकिन कुछ लोगों ने बीच में पड़कर शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी बिजली की समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता पार्थिव कुमार के कार्यालय में पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सबसे पहले मीटर से छेड़छाड़ पर विभाग द्वारा वसूले जा रहे जुर्माने का मुद्दा उठाया। नेताओं ने कहा कि अगर कोई मीटर खराब हो जाता है तो विभाग उस पर यह कहकर जुर्माना वसूलने लगता है कि उपभोक्ता ने जानबूझकर खराब किया है। यहां कटौती का मुददा भी गूंजा। साथ ही नए कनेक्शन जारी करने पर होने वाली मनमानी पर भी नाराजगी जताई। मुख्य अभियंता ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मनीराम कुशवाहा, नरेश चंद्र बिल्हाटिया, इम्तियाज हुसैन, विवेक बाजपेयी, राजेंद्र शर्मा, युथुप जैन, अरविंद बबलू, अफजाल हुसैन, एचपी पटेल, भरत राय, शंभू सेन, अनिल रिछारिया, युवराज सिंह, शफीक अहमद मुन्ना, सोहन तिवारी, मोहम्मद शाहिद, गौरव तिवारी, शाहरुख खान, रहीस काजी, सुनील राय, अमीर चंद्र आर्य और मजहर अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें