फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आंबेडकर पर टिप्पणी के बाद घमासान, गृह मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास, पुलिस से कांग्रेस-सपा की झड़प

Thu, 19 Dec 2024 06:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण में आंबेडकर के जिक्र के बाद पूरे देश में राजनीति गरमाई हुई है। झांसी में भी कांग्रेस और सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन देखने को मिला।  
विज्ञापन
गृहमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेस-सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ.भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। उनके इस बयान के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस और सपा के नेताओं ने इलाइट चौराहा पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने का प्रयास किया। हालांकि, पुतला दहन से पहले पुलिस वहां पहुंच गई और पुतला छीनकर अपने साथ ले गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चौराहा पर ही धरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

 
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन करना चाहते थे। उनका आरोप था कि डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित और वंचित वर्ग के भगवान हैं। ऐसे में गृहमंत्री द्वारा देश की संसद में उनका अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

इससे पहले की सपा नेता गृहमंत्री का पुतला दहन कर पाते पुलिस पुतला लेकर थाने पहुंच गई। इस दौरान सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतल वापस लेने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शन कारियों में झड़प भी हुई। इसके बाद प्रदीप जैन आदित्य, सपा की युवजनसभा के जिलाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव समेत प्रदर्शनकारी चौराहा पर ही गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें