फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को किया हाउस अरेस्ट: वीडियो कॉल पर उसने 5 रुपये भेजने को कहा, ट्रांसफर करते ही उड़ाए 3.15 लाख रुपये

Thu, 19 Dec 2024 02:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अपनी नौकरी जाने का हवाला देते हुए साइबर अपराधी शिक्षिका को डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर उलझाये रहा। शिकायत दर्ज करने के एवज में उसने शिक्षिका से 5 रुपए भेजने को कहा।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के साइबर अपराधियों द्वारा हाउस अरेस्ट कर खाते से रकम उड़ाने का एक और नया मामला सामने आया है। नंदनपुरा निवासी शिक्षिका रत्ना साहू ने रूम हीटर को ठीक करने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया था। गूगल पर मिले कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर उन्होंने फोन किया। दूसरी ओर से फोन रिसीव होने के बाद एक व्यक्ति उनकी शिकायत को पहले दर्ज करता रहा।

विज्ञापन


इसके बाद उसने शिक्षिका को वीडियो कॉल की। अपनी नौकरी जाने का हवाला देते हुए साइबर अपराधी शिक्षिका को डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर उलझाये रहा। शिकायत दर्ज करने के एवज में उसने शिक्षिका से 5 रुपए भेजने को कहा। बताए गए नंबर पर रकम भेजते ही शिक्षिका के खाते से 3.15 लाख ट्रांसफर हो गए। इसके बाद फोन बंद हो गया। शिक्षिका ने घटना की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें