फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबंदी कर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील में अधिकारी की पिटाई से हुई वरिष्ठ सहायक की मौत से गुस्साए कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थित दफ्तरों में तालाबंदी कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में असंतोष है। कर्मचारियों ने आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर बर्खास्त करने, मृतक आश्रितों को एक करोड़ मुआवजा देने तथा तत्काल सेवायोजित करने की मांग की।
इस मौके पर रामाश्रय त्रिपाठी, सुनील प्रजापति, प्रेमलता खत्री, केएल पटैरिया, रविंद्र प्रताप सिंह, श्रीराम साहू, श्याम कुमार चौरसिया, राजेंद्र कुमार, कैलाश नारायण, अनिल शर्मा, गोपाल तोमर, शहाना खान, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें