फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक सीएमओ आवास पर रहे प्रशासनिक अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीएमओ आवास पर शुक्रवार को प्रशासन के एक अधिकारी की छह घंटे से भी अधिक समय तक मौजूदगी रही। चर्चा है कि अधिकारी ने कुछ फाइलों को भी सील कराकर सीएमओ कार्यालय में रखवाया है। हालांकि, इस मामले में कोई भी अधिकारी बयान देने से कतराता रहा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी आवास पर एक प्रशासनिक अधिकारी दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे। इसके बाद सीएमओ आवास के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके लिए बाकायदा पुलिस कर्मचारी की भी तैनाती की गई। छह घंटे से भी अधिक समय तक प्रशासनिक अधिकारी और सीएमओ कार्यालय के स्टाफ के कुछ लोग आवास पर मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि प्रशासन के बड़े अधिकारी के कहने पर वह मौके पर गए और जरूरी फाइलों को सील कराकर सीएमओ ऑफिस में ही रखवा दिया। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चलती रहीं। हालांकि, इस मामले में कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि सीएमओ उनके परिचित हैं। तबादला होने पर वह उनसे मिलने गए थे। यही बात सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने भी कही। सीएमओ ने कहा कि कोई भी फाइल सील नहीं हुई है। उनके समय में स्वास्थ्य विभाग ने कई मुकाम हासिल किए हैं। कई स्वास्थ्य सेवाओं में झांसी नंबर एक पर है।
डॉ. सुधाकर पांडेय बने झांसी के सीएमओ
झांसी। शासन ने डॉ. सुधाकर पांडेय को झांसी का नया सीएमओ बनाया है। वह अभी महोबा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि, झांसी के सीएमओ रहे डॉ. अनिल कुमार को सहारनपुर का संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें